विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमणकर विभिन्न इकाइयों को देखा
Dec 18 2023
ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अन्तर्गत शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।
रसायनशास्त्र, बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के 35 छात्रों ने डॉ प्रभा चौहान के मार्गदर्शन में मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित टेवा फार्मास्युटिकल इन्डस्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण कर वहां कार्यरत विभिन्न इकाइयों को देखा। प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि भ्रमण कार्यक्रम से छात्रों को उद्योग संचालन एवं प्रबंधन के बारे में अनुभव प्राप्त होता है। यह सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान के बीच के अन्तर को समाप्त करता है जो उनके कैरियर चयन में सहायक होता है।
विद्यार्थियों के औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में डॉ राजश्री मिश्रा, डॉ चन्दना जैन, डॉ अनु बंसल, डॉ आसमां हुसैन एवं डॉ आशुतोष मौर्य आदि का विशेष योगदान रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









