नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 627 मरीज हुए लाभान्वित

Dec 18 2023

ग्वालियर। सर्वधर्म एकता मंच के तत्वावधान में मातृत्व जन आरोग्य एवं शिक्षा प्रचार समिति के सहयोग से नया बाजार स्थित निम्बालकर के बाड़े में समाजसेवी स्व. शंकरलाल शर्मा की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। इसमें विशेषज्ञों ने लगभग 627 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार किया गया। 
कार्यक्रम संयोजक एड. आदित्य भार्गव ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलेख मिश्रा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव कवि भार्गव, अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. उज्जवल शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सूर्यकांत अग्निहोत्री, डॉ. अभिषेक यादव, फैमिली फिजिशियन डॉ. निशांत गुप्ता, जनरल फिजिशियन डॉ. हृदेश त्रिवेदी, एमडी आयुर्वेद डॉ. बृजेंद्र श्रीवास्तव, बीएएमएस डॉ. दिवाकर शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा त्रिवेदी, डॉ. हर्ष तिवारी एवं होम्योपैथी के डॉ. यश वशिष्ठ आदि ने शिविर में आये हुये मरीजों का उपचार किया गया। जो मरीजों की शुगर, बीपी या ईसीजी की जांच करना जरूरी था उन मरीजों की मौके पर ही निशुल्क जांच कराई गई। साथ ही रोगियों को उचित परामर्श देते हुए निशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई गईं। 
श्री भार्गव ने बताया कि समिति की ओर से चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश पाराशर, सुरेश जैन, सुधीर राठौर, नासिर खान, प्रीतम रजक, अनिल नरवारे, मुकेश मौर्य, कृष्णा गोयल, रविदत्त शर्मा, अनिल मेवाफरोश, धीरेंद्र चौबे, सुनील श्रीवास्तव, धीरज बंसल, धर्मेंद्र कुशवाह, श्रीराम शर्मा, अमित बंसल, जगदीश पवैया, प्रकाशवीर शर्मा, विक्रम राजपूत, विजय शर्मा, शशांक यादव, गोपाल गौड़, एसके शर्मा, धनश्याम दास गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अतर सिंह जाटव, अनिल शर्मा, नरेंद्र रजक, भगवानदास गोयल, हनीफ कुरेशी, ज्ञानेंद्र भार्गव आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।