एक जनवरी को महाराज बाड़े से विशाल चुनरी शोभा यात्रा निकलेगी

Dec 18 2023

ग्वालियर। परिवार की सुख समृद्धि ओर व्यापार की प्रगति को लेकर नववर्ष पर महाराज बाड़े से मां लक्ष्मी की चुनरी शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह जानकारी समाजसेवी एवं अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने दी। श्री ऐरन ने बताया कि अग्रवाल समाज के द्वारा हर साल नववर्ष के उपलक्ष्य में एक जनवरी को महाराज बाड़े से विशाल चुनरी शोभा यात्रा निकाली जाती है। 
इसी तारतम्य में इस वर्ष भी नववर्ष 1 जनवरी को महाराज बाड़े से  5100 फुट लंबी विशाल चुनरी शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा प्रात: 10 बजे महाराज बाड़े पार्क में मां लक्ष्मी की पूजा के साथ प्रारंभ होंगी। इसमें सैकड़ों महिलाएं शोभायात्रा में शामिल होंगी। शोभायात्रा आयोजन को लेकर 31 सदस्यी कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मुकेश सिंघल, आनन्द अग्रवाल, अनिल गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, शोर्य अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संदीप मंगल, जयप्रकाश अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, हरियोम सिंघल, सुनील बंसल, महेंद्र अग्रवाल, उमेशचंद्र गुप्ता, कमलेश बाबू मंगल, आरसी अग्रवाल, आरके अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सुदामा अग्रवाल, उत्तम बंसल, राकेश अग्रवाल, शुभम गोयल, महेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।