प्रोग्रेसिव पेंशनर्स डे का सम्मान समारोह संपन्न

Dec 18 2023

ग्वालियर। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसियेशन ग्वालियर द्वारा जगन्नाथ गार्डन हाथी खाना रोड मुरार में पेंशनर्स डे सम्मान समारोह मनाय गया।  
कार्यक्रम में  व्हाय वी चंद्रचूड़ मुख्य न्यायाधीश को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सम्मान समारोह की शुरूवात की गई। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह कुशवाह ने कहा कि पेंशनर्स को पाने के लिए एक जुटता का परिचय देना होगा, तभी हम केंद्र और राज्य सरकारो से अपने हक और अधिकार हासिल कर पाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रताप सिंह कुशवाह ने कहा कि सभी पेंशनर्स को एकत्रित होकर अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखना होगा, तभी सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही इसमें अन्य कर्मचारी संगठनों को भी शामिल करने पर जोर दिया।
वही कार्यक्रम मैं विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने कहा कि हम सभी पहले सकारात्मक सोच के साथ सरकार से जुड़े तत्पश्चात पेंशनर की सभी समस्याओं पर अवश्य निराकरण होगा। इसके लिए अजाक्स संगठन पेंशनर के साथ तन मन धन से सहयोग करेगा।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यकर्ता के लिए रामेश्वर दयाल कौशल, मुन्नालाल कुशवाह एवं रामेश्वर दयाल कुशवाह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मैं सैकड़ो की संख्या में पेंशनर ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम का आभार इंजी. एमएल अनुरागी द्वारा किया गया।
24 वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया
मप्र गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन एवं मप्र अधिकारी  कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ के तत्वावधान में पेंशनर्स दिवस पर हिन्दी साहित्य सभा में वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि आरके उपाध्याय एवं बसंत पुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  रवीन्द्र त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर 24 वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया। वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप मिश्र, केजी शुक्ला, सोमदत्त गुप्ता, डॉ अरुण सक्सेना, मोहन सिंह राजावत, सेवाराम शर्मा, भंवर सिंह जादौन, श्रीराम गोयल, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे। 
सम्मानित किये गये वरिष्ठ पेंशनरों में पूर्व जिला शिक्षा केन्द्र अधिकारी केजी शुक्ला, अरुण सक्सेना, श्रीमती शिवकुमारी सत्यदेव शर्मा, देवीलाल जाटव, उमेश चंद्र त्रिपाठी, नारायण भटनागर, सतीष शर्मा, अरविन्द  शुक्ला आदि हैं।