कश्मीरी बाजार में बच्चों ने बांधा समां
Dec 18 2023
ग्वालियर। मेला के दस्तकारी हाट परिसर में आयोजित कश्मीरी बाजार में एक ओर जहां हैंडीक्राफ्ट आयटम और वूलन क्लॉथ की खरीददारी के लिए सैलानी उमड़ रहे हैं। वहीं यहां बच्चों द्वारा दी जा रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सैलानियों का मनमोह रही हैं।
कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बच्चों एवं वयस्कों के लिए डांस एवं सिंगिंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सोसायटी की अध्यक्ष कंचन ने अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं गौरवशाली संस्था के कलाकारों ने यहां एक से बढक़र एक प्रस्ुतति देकर समा बांध दिया। उन्होंने नृत्य के साथ पैटिंग भी की। मुख्य अतिथि दिनेश गौतम वरिष्ठ जिला पंजीयक, विशिष्ट अतिथि दीपक शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों ने चित्रकारी के माध्यम से अपना हुनर दिखाया। इस मौैके पर गौरवशाली सामाजिक संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, सचिव वासुदेव मिश्रा सहित संस्था के संरक्षक रीता डोगरा, इंजीनियर विजय शर्मा, सुनील करन, पिंकी कुशवाह, कृष्णा, नैना, महेंद्र भदकारिया, जगदीश उपाध्याय, अनिल नागर, शिवम समाधिया को श्रीफल शाल देकर सम्मानित किया गया। इस मौैके आयोजन समिति के शिवा समाधिया, कल्ली पंडित, अनिल नागर एवं कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
यहां बता दे कि इसी क्रम में शुक्रवार 22 दिसंबर को 5 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के लिए ड्रॉइंग कॉम्पटीशन आयोजित किया जाएगा। जिसने आने वाले प्रतिभागियों को पुरुकृत किया जाएगा, एवं उनके अभिभावकों को कश्मीरी बाजार में मिल रहे उत्पादों पर 20 फीसदी की छूट भी मिलेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कश्मीरी बाजार कार्यालय से निशुल्क पंजीयन आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









