ग्वालियर में एमपी पीएससी की परीक्षा दो पालियों में हुई
Dec 17 2023
ग्वालियर। रविवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 हुई। प्रदेशभर में आयोग ने दो लाख 30 हजार अभ्यर्थियों के लिए 605 केंद्र बनाए हैं। ग्वालियर में भी रविवार को दो पालियों में एमपी पीएससी की परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह 10 12 बजे तक व दूसरी पारी में दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक परीक्षा हुई।
पहली सत्र के लिए सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पहुंचना शुरू हो गए थे। पहला पेपर जनरल अवेयनेस का था। परीक्षार्थियों ने बताय कि जो पढ़ा था उसी में से आया है। पेपर अच्छा था करंट अफेयर्स से ज्यादा प्रश्न पूछे गए। आउट ऑफ सिलेबस कुछ नहीं आया था।
ग्वालियर में सुबह 7 बजे से ही बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ परीक्षा केन्द्रों पर नजर आने लगी थी। सुबह 10 बजे से पहली पाली की परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन 8 बजे ठंड के बीच परीक्षार्थी सेंटर में अंदर जाने के लिए लाइन लगाए खड़े थे। दो सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए आयोग ने उडऩदस्ते बनाए थें, जिन्हें अलग-अलग केंद्रों पर निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उधर अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन जारी की गई थी। घंटे भर पहले अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना था। परीक्षा का समय सुबह 10 से 12 बजे तक एवं दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक है।
इन चीजों पर रही पाबंदी
परीक्षार्थी चप्पल व सैंडल पहनकर आ सके। परीक्षार्थी का चेहरे को ढंककर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित था। साथ ही पेंसिल, रबर, इरेजर, व्हाइटनर एवं एसेसरीज जैसे बालों को बांधने का क्लेचर, बकल, घड़ी, हाथ में पहनने वाले मैटेलिक, चमड़े के बैण्ड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स, वायलेट, टोपी आदि वर्जित रहा। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, मूल फोटो, आईडी प्रूफ एवं दो काले पेन ही ले जा सके। इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री साथ ले जाने की अनुमति नहीं थी।
परीक्षार्थी पीयूष पाठक का कहना है कि इस बार परीक्षा ज्यादा टफ नहीं थी। मीडियम सवाल आए हैं। जो छात्र पढक़र आया है वह उनके जवाब आसानी से दे सकता है। इसमें आउट ऑफ सिलेबस कुछ नहीं आया है।
वहीं गिर्राज सिंह ने बताया कि दो घंटे में 100 क्वेशन आते हैं। इस बार पेटर्न हलका बदला है। जनरल अवेयनेस के पेपर में करंट अफेयर्स से सवाल ज्यादा पूछे गए हैं। पर ऑवरऑल पेपर ठीक था और आउट ऑफ सिलेबस कुछ नहीं आया था।
परीक्षार्थी शिखा ने बताया कि इस बार का पेपर इजी टू मोडरेड था। मध्य प्रदेश व करंट अफेयर से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे। जैसे सवाल था नाबार्ड का अध्यक्ष कौन है। इस तरह के सवाल आए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









