जेसीआई सीनियर ने जोन कॉन्फ्रेंस दीपांजलि का आयोजन किया
Dec 17 2023
ग्वालियर। जेसीआई सीनियर मेम्बर एसोसिएशन की जोन कॉन्फ्रेंस दीपांजलि का आयोजन किया गया। जिसमे वर्ष भर किए गये बेहतर कार्यों में सहयोग करने के लिए लोगो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोन चेयरपर्सन अंजली गुप्ता बत्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्यअतिथी जेसीआई इंडिया के पास्ट नेशनल प्रेसिडेंट रवीशंकर रहे।
कार्यक्रम में अंजलि ने बताया की वर्ष भर सीनियर मेम्बर एसोसिएशन ने हर क्षेत्र में काम किया जाहे वो नशे के खिलाफ हो या जेल में रह रही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य हो साथ ही जरूरतमंद बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास रूम और लाइब्रेरी बनवाना हो साथ ही बच्चों के नि:शुल्क हार्ट ऑपरेशन सभी बेहतर कार्यों में साथ देने के लिए लोगो को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथी रवि शंकर ने कहा जोन चेयरपर्सन के रूप में अंजलि बत्रा ने पूरे भारत में नं. 1 पर है। चाहे वो कार्य हो या मेम्बरशिप हर क्षेत्र में कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथी पास्ट नेशनल ट्रेजरर केशव वैश्य रहे। साथ ही सीनियर मेम्बर एसोसिएशन के साकेत गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, मनोज चौरसिया, आनंद मिश्रा, प्रकाश लोकवानी अतिथी के रूप में रहे।
कार्यक्रम में 2024 के जोन चेयरमेन अवनिश जैन को अंजली बत्रा द्वारा 2024 के लिए शपथ दिलाकर कॉलर एक्सचेंज की। कार्यक्रम के एडवाइजर अनिल जैन रहे। कार्यक्रम कन्विनर संजीव निगोतिया, कोकन्विनर रजनीश निखरा, कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर विवेक गुप्ता एवं नीरज मंगल रहे। वहीं लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड सत्येन्द्र गुप्ता को दिया गया। कार्यक्रम में कई और सदस्यों को भी सम्मामनित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









