जुआ खेलते तीन जुआरी पकड़े, 32 हजार नगदी व ताश की गड्डी बरामद

Dec 17 2023

ग्वालियर। कांबिंग गश्त में निकली पुलिस ने खेत में फड़ लगाकर बैठे जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीन जुआरियों को पकडक़र उनके कब्जे से 32 हजार रुपए नकद और ताश की गड्डी बरामद की है। 
एसपी चंदेल के निर्देश पर संपूर्ण जिले में पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त की जा रही है। इसी दौरान थाना प्रभारी डबरा देहात को मुखबिर से सिूचना मिली कि ग्राम बरोठा में लल्ला यादव के खेत में कुछ लोग ताश खेल रहे हैं और हार जीत का दांव लगा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि खेत में बैठकर कुछ लोग हार जीत का दांव लगा रहे हैं। जुआरियों ने पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास किया लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीन जुआरियों को पकडक़र उनके कब्जे से 32 हजार रुपए नगद और ताश की गड्डी बरामद की है। पकड़े गए जुआरी चीनोर, कटऊ पुलिया के पास कर्रा फार्म तथा ग्राम नुन्हारी, भितरवार के बताए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।