दूल्हा-दुल्हन ने कोर्ट मैरिज कर फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया

Dec 17 2023

मुरैना/ग्वालियर। एक युवती एवं युवक ने कोर्ट मैरिज करके लोगों को फिजूल खर्ची रोकने के लिए संदेश दिया है। इस मौके पर दोनों के परिजन मौजूद थे।
बतादें कि युवक राहुल दौनेरिया मुरैना के संत रविदास नगर के रहने वाले हैं। युवती दीपाली बझैया जौरा रोड मुरैना की रहने वाली हैं। राहुल पेशे से इंजीनियर है तथा युवती दीपाली ने कानून की पढ़ाई की है। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया। दोनों का उद्देश्य समाज के लोगों को एक संदेश देना है, जिसमें फिजूलखर्ची को रोका जा सके।
राहुल दौनेरिया ने बताया कि वे दोनों बालिग है तथा पढ़े लिखे हैं। वे अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हैं। वे चाहते हैं कि लोग संविधान का आदर करें तथा फिजूल खर्ची से बचने के लिए कोर्ट मैरिज को आगे लेकर आए। उन्होंने बताया कि वह भारतीय हैं और सभी लोगों को भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।
इस मौके पर एडीएम सीबी प्रसाद ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया तथा रजिस्टर्ड शादी का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर दोनों दूल्हा और दुल्हन के परिवार के लोग मौजूद थे।