जौहरी ने सीनियर डीसीएम को डीआरएम के नाम शिकायती पत्र सौंपा
Dec 16 2023
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय सशत दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी ने झांसी स्थित उत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय पहुंचकर सीनियर डीसीएम शशीकांत त्रिपाठी को डीआरएम के नाम शिकायती पत्र सौंपा।
जौहरी ने डीसीएम से चर्चा केदौरान विकलांग एवं सीनियर सिटीजन की पीढ़ी व्यत करते हूऐ कहा कि ग्वालियर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित विकलांग एवं सीनियर सिटीजन की जनरल टिकट विंडो पर पदस्थ टिकट बाबू महिला द्वारा विकलांग जनों एवं सीनियर सिटीजन के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। और इतना ही नहीं पहले तो रेलवे प्रशासन द्वारा विकलांग एवं सीनियर सिटीजन की जनरल टिकट विंडो पर महिलाओं का नाम लिखना अनुचित है। क्योंकि विकलांग जनों की विंडो पर सामान्य यात्री स्वयं भीड़ में अपनी विंडो पर बचने के लिए विकलांग एवं सीनियर सिटीजन वाली टिकट विंडो पर अपनी महिलाओं को लगा देते हे। जिससे महिलाओं की लम्बी कतार लग जाती है, ओर ऐसी परिस्थिति में जव कोई विकलांग या सीनियर सिटीजन अपना कंसेशन टिकट लेने विंडो पर पहुंच कर टिकट मांगता है तो पहले नियम अनुसार विकलांग ऐवं सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता न देते हुए उक्त विंडो पर पदस्थ टिकट बाबू अर्चना शर्मा महिला है बह विकलांग जनों को टिकट न देने की मना करते हूऐ उक्त सामान्य महिलाओं की लायन के पीछे लगने के लिए चिल्ला कर बोलती हे, ओर जब विकलांग को पहले प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिए जाने की कहता हे तो उस पर टिकट बाबू जोर से चिल्लाते हुए ओर अभद्र व्यवहार करते हूऐ कहती हे सीधी तरह महिलाओं के पीछे लगोगे जब टिकट मिलेगा। टिकट बाबू द्वारा विकलांग जनों के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने का एवं महिलाओं की लम्बी कतार का वीडियो भी डीसीएम को भी जौहरी ने दिखाया। जिसे लेकर जौहरी ने उक्त असंवेदनशील टिकट बाबू महिला को शीघ्र हटाया जाए और विकलांग ऐवं सीनियर सिटीजन की जनरल टिकट विंडो से महिलाओं का नाम हटाये जाने के साथ ही सिर्फ और सिर्फ विकलांग एवं सीनियर सिटीजन को ही टिकट दिए जाने की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर एक सिकायती पत्र सौंपा ओर विकलांग ऐवं सीनियर सिटीजन की जनरल टिकट विंडो पर पर संवेदनशील टिकट बाबू को पदस्थ किया जाये।
जिसपर सीनियर डीसीएम शशीकांत त्रिपाठी ने उक्त सिकायती पत्र पर विकलांग एवं सीनियर सिटीजन की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही किये जाने का पूर्ण भरोसा दिलाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









