कश्मीरी बाजार में नि:शुल्क ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन

Dec 16 2023

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले के दस्तकारी हाट बाजार में राधिका शोसल वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा आयोजित कश्मीरी बाजार में अटल ज्योति सांस्क्रतिक मंच के संयोजन में ग्वालियर के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान करने के लिए नि:शुल्क ज्ञानबर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। 
आयोजन में अब क्राफ्ट एवँ हैंडलूम के उत्पादों के बीच मनोरंजन भी मिलेगा, जिसमे शहर के बच्चों को ड्रॉइंग कॉम्पटीशन, फैंसी ड्रेस, डांस गर्ल्स सोलो, बॉयज डांस सोलो, सिंगिंग जूनियर इत्यादि प्रतियोगिताये आयोजित की जाएंगी। जिसमे 5 वर्ष से 12 वर्ष तक जूनियर केटेगिरी एवँ 12 से 18 वर्ष सीनियर केटेगिरी में रखी गई है। प्रतियोगताओं में भाग लेने के लिए बच्चे कार्यालय से नि:शुल्क आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते है। प्रतियोगिताओं में फस्र्ट, सेकिंड एवँ थर्ड आने बाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। एवँ अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
22 दिसंबर को जूनियर ड्रॉइंग कॉम्पटीशन, 26 दिसंबर को सिंगिंग जूनियर/सीनियर, 29 दिसम्बर को गर्ल डांस सोलो, 3 जनवरी 24 को बॉयज डांस सोलो, 9 जनवरी को फैंसी ड्रेस जूनियर आदि प्रतियोगिताएं का नि:शुल्क आयोजन किया जाएगा।