गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा स्टार्टअपनेस्ट 6.0 का आयोजन
Dec 16 2023
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा रोटरेक्ट क्लब ऑफ प्रेस्टीज ग्वालियर के सहयोग से प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ग्वालियर में स्टार्टअप-नेस्ट 6.0 का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के स्टार्टअप से जुड़े जवाब अतिथि वक्ताओं द्वारा दिये गये। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में स्वरोजगार की भावना उत्पन्न करना है। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में सीए ऋषि गोयल, एचआर कंसल्टेंट समीर सेठ एवं डिजीमोंक टैक्नोलॉजी के संस्थापक गौरव जैन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप एक स्टार्टअप शुरू करते हैं तो आइडिया के साथ एक प्लानिंग अवश्य बनालें जिससे स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। व्यावसायिक योजना आपको स्पष्टता प्राप्त करने में मदद करेगी। मार्केटिंग, सेल्स जैसे बुनियादी ढांचे जरूर तैयार रखें आपको अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करना ही पड़ेगा। ये कंपनी के लिए बेहद जरूरी है। एक अच्छा और सफल बिजनेसमैन बनने के लिए आपको सारे काम लीगल तरीके से करने होंगे स्टार्टअप पर पडऩे वाले किसी भी ऋण और मुक़दमे के लिए आप जि़म्मेदार रहेंगे।
दोस्तों और रिश्तेदारों की दम पर स्टार्टअप नहीं चला सकते इसलिए जानकार व्यक्ति से अपने स्टार्टअप के बारे में सलाह लेना आवश्यक है जिसने खुद भी सफलतापूर्वक बिजनेस किया हो। इस अवसर पर गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ, जयेश श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी, साक्षी भदौरिया एवं रोटरेक्ट प्रेस्टीज से विशेष उपमन्यु, सेजल जादौन, अभिषेक साहू आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









