एसकेव्ही की छात्राओं ने करी नलकेश्वर वॉटरफॉल की ट्रैकिंग

Dec 15 2023

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्राओं को बरई के रास्ते से होते हुए नलकेश्वर महादेव एवं वॉटरफॉल पर ट्रैकिंग के लिए ले जाया गया। एसोसिएशन के सचिव राम नारायण मिश्रा ने बताया कि संस्था चेयरमैन शैलेंद्र माहौर व स्पोर्ट टीचर सुमन चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया। 
सुबह 6 बजे सिंधिया स्कूल से 50 छात्राएं, स्पोर्ट्स टीचर सुमन चौधरी एवं 4 शिक्षिकाओं के साथ यूथ हॉस्टल्स यूनिट के कार्यक्रम संयोजक गौरव सिंघल एवं दुर्गेश चौरसिया के साथ ट्रैकिंग करते हुए सर्वप्रथम नलकेश्वर महादेव पहुंचे। यहां ट्रेकिंग व पहाड़ो पर चढऩे की बारीकियां सीखी। उसके बाद लगभग डेढ़ सौ ऊबड़-खाबड़ सीढिय़ां चढ़ते हुए नलकेश्वर वॉटरफॉल पहुंचे। वहां इस मौसम में भी झरना बह रहा था। जिसे देखकर बच्चे बहुत रोमांचित हुये। इसके पश्चात लगभग 3 किलो मीटर का ट्रैक करते हुये टपकेश्वर महादेव और उसके पश्चात गोमुख पहुंचे। गोमुख से पाइप लाइन से महारानी मृगनयनी के लिए पानी ग्वालियर किले में पहुंचने की कथा प्रचलित है।