ग्वालियर में पुलिस व धर्म गुरुओं की पहल पर हस्तिनापुर में जुम्मे की नमाज से पहले मस्जिद और महादेव मंदिर से हटाए लाउड स्पीकर

Dec 15 2023

ग्वलियर। नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश का असर रंग में आने लगा है। ग्वालियर के हस्तिनापुर सिरसौद में एसडीओपी बेहट संतोष पटेल की समझाने पर मुस्लिम भाइयों ने जुम्मे की नामाज से पहले जामा मस्जिद से लाउड स्पीकर हटाए हैं। इतना ही नहीं तालियां बजाकर आदेश का स्वागत किया है। इसी मस्जिद से कुछ दूरी पर हर-हर महादेव के पुजारी ने मंदिर पर लगे साउंड स्पीकर हटाकर एकता और समानता का संदेश दिया है। इस मौके पर सभी को फूलमाला पहनाकर पुलिस ने उनके सहयोग का सराहा और पूछा भी कि आप लोग खुश तो हो, जिस पर हिंदू-मुस्लिम भाइयों का कहना था कि खुश हैं और आदेश का पालन करेंगे।
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार को बहुत मिलने के बाद डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ लेने के साथ ही सबसे पहला आदेश धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाने एवं कोलाहल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम का पालन करवाने के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा धर्म गुरुओं के साथ बैठक लेकर धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि से लाउड स्पीकर हटाने व विधिवत अनुमति लेकर तय मानक पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने की सलाह दी गई। जिस पर धर्म गुरुओं ने पुलिस की बात को समझा और आदेश को सकारात्मक लेते हुए सहयोग किया।
एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने थाना हस्तिनापुर के सिरसोद गांव में धर्म गुरुओं से बात की तो वहां एक अनोखी पहल हो गई। जिसमें स्कूल के पास लगी जामा मस्जिद व मंदिर से खुद हिदंू-मुस्लिम भाइयों ने ये ध्वनि विस्तारक यंत्र हटाकर अलग ही मिशाल पेश की है। यहां शुक्रवार सुबह एसडीओपी बेहट संतोष पटेल व एसडीएम इसरार खान के द्वारा थाना प्रभारी राजकुमार राजावत के समन्वय से बैठक ली गई, जिसमें सिरसोद गांव के मुस्लिम भाइयों ने शासन के आदेश का सम्मान स्वागत करते हुए ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव को कम करने के लिए स्वेच्छा से आगे आये और मस्जिद से लाउड स्पीकर को निकालकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के मानक अनुसार विधिवत उपयोग करने की बात कही।
सिरसोद मस्जिद के इमाम उजर अहमद व गांव के बुजुर्ग शमशाद अली व पूर्व सरपंच आबिद अली के साथ मिलकर मुस्लिम भाइयों ने जुम्मे की नमाज से पहले मस्जिद के बाहर लगे चार चुंगों हो हटाकर शासन के निर्देश का स्वागत किया। पुलिस प्रशासन के एसडीओपी व एसडीएम ने धर्म गुरुओं के इस निर्णय का फूल माला व शाल से सम्मान किया और संपूर्ण गाँव ने ताली बजाकर सम्मान किया।
छारी मोहल्ला में शिव मंदिर से स्वेच्छा से उतारा साउंड
सिरसोद के छारी मोहल्ला में शिव मंदिर (हर-हर महादेव मंदिर) में भी पुलिस के निवेदन करने पर पुजारी ने स्वेच्छा से बड़े साउंड को हटवाया है। जिससे नए आदेश का पालन किया जा सके। इस पर एसडीओपी संतोष पटेल ने मंदिर के पुजारी व अन्य प्रबंधक मंडल का फूल माला पहनाकर स्वागत करेंगे।