आशी.प्रतिभा दुबे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की उपाधि से सम्मानित

Dec 15 2023

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की महिला साहित्यकार आशी.प्रतिभा को साहित्य सेवा संस्था कथा कुंज द्वारा महिला साहित्यकार सेवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया। आशी प्रतिभा विगत कई वर्षों से लेखन कार्य कर रही है जिसके द्वारा वह कहानी कविताएं प्रेरक प्रसंग एवं कई पुस्तकों में स्वरचित काव्य के द्वारा प्रकाशित भी हो चुकी है वे निरंतर साहित्य में हिंदी प्रचारक के रूप में कार्य कर रही है इसके चलते उन्हें साहित्य से भी सम्मान हिंदी प्रचार के रूप में कई बार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें चंबल गौरव सम्मान, सुपर वुमन 30 ग्वालियर सम्मान, दतिया अखिल भारतीय सम्मान, महिला अस्तित्व, एवं स्वतंत्र लेखिका के रूप में ग्वालियर गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त निरंतर लेखन कार्य से जुड़े हुए कार्यों में अपनी गतिविधियों से सम्मानित होती रहती हैं। साथ ही ग्वालियर संभाग में खेलकूद में भी कई बार प्रतिभागिता कर चुकी है, इसके साथ-साथ वह समाज से जुड़े हर कार्य में आगे बढक़र हिस्सा लेती है। कथा कुंज साहित्य संस्था द्वारा संपूर्ण भारत में हिंदी साहित्य को आगे ले जाने के लिए ही परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश पदाधिकारी की घोषणा संस्था के संस्थापक गोविंद गुप्ता एवं मुकेश पटेल ने की है। इस संस्था में देश-विदेश से भारतीय मूल के साहित्यकारों को संरक्षक मंडल में सम्मिलित किया गया है। इसमें सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी साहित्यकार इंदु नांदेल ,डॉक्टर ममता सैनी, शिखा पोरवाल, डॉक्टर सौरभ पांडे सीमा पांडे, गोविंद गुप्ता, सुरभि आदि प्रमुख साहित्यकार संरक्षक मंडल में सम्मिलित है।