स्मार्ट सिटी सीईओ ने रात में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया

Dec 15 2023

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत ग्वालियर में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओ को तय समय सीमा में पूर्ण करने के उद्देश्य से दिन रात कार्य किया जा रहा है। रात में कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर ने बीती रात विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। 
श्रीमती माथुर ने निरीक्षण के दौरान संबंधित परियोजना अधिकारियों और वेंडर को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए दिन-रात कार्य के अनुसार श्रमिक बढ़ाकर पूर्ण करें। यदि तय समय के अनुसार निर्माण कार्य मे लापरवाही की शिकायत मिली तो उस वेंडर के साथ संबंधित अधिकारी पर भी कठोर कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती माथुर ने अनिरीक्षण के दौरान एमएलसीपी, हजीरा रोड सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।