नेहरू पार्क व लेडीज पार्क में सुबह 10:45 पर ही ताला लटका

Dec 14 2023

ग्वालियर। पद्मा स्कूल के सामने केआरजी कॉलेज के पास में कंपू रोड़ पर नेहरू पार्क में सुबह 10:45 पर ही ताला लटका हुआ है। सर्दियों के कारण सैलानी पार्क में घूमने का आनंद लेने के लिए आते हैं। किंतु ताला लगा होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ता है। यही हाल लेडीज पार्क और अन्य पार्कों का भी है। 
स्मार्ट सिटी के अफसरों को सुबह कम से कम 12 बजे तक पार्क खोलने के दिशा निर्देश देना चाहिए। जिससे यहां आने वाले सैलानी पार्क में घूमकर/बैठकर धूप का आनंद ले सके पार्क में घूम फिर सकें।