यूवा स्टेशनरी वसुधैव कुटुम्बकम आर्ट वर्कशॉप से पूरे मप्र में क्रिएटिविटी को प्रेरित कर रही
Dec 14 2023
ग्वालियर। नवनीत एजुकेशन के यूवा स्टेशनरी ने हाल ही में मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों ग्वालियर, भोपाल और इंदौर में आर्ट वर्कशॉप की एक शृंखला को आयोजित किया। विल इंडिया चेंज फाउंडेशन एनजीओ के सहयोग से आयोजित इन वर्कशॉप की थीम वसुधैव कुटुम्बकम थी, जो युवाओं को एक विश्व एक परिवार से परिचित कराता है।
समर्पित गुरुओं के मार्गदर्शन में हर शहर में नौ आकर्षक वर्कशॉप हुए और पूरे मध्य प्रदेश में कुल 27 वर्कशॉप आयोजित हुए। हर शहर में लगभग 2,300 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरे राज्य भर में इसमें शामिल होने वाले छात्रों की संख्या लगभग 7,000 तक पहुँच गई।
इन वर्कशॉप का उद्देश्य न केवल कलात्मक कौशल को बढ़ावा देना है, बल्कि एकता, विविधता और इस विचार को स्थापित करना है कि हमारी दुनिया एक बड़ा परिवार है। विल इंडिया चेंज़ फाउंडेशन ने समग्र शिक्षा और सामुदायिक कल्याण के लिए यूवा स्टेशनरी की प्रतिबद्धता के साथ इन वर्कशॉप की सफलता और प्रभाव पडऩा सुनिश्चित करने में खास भूमिका निभाई।
यूवा के मुख्य रणनीति अधिकारी अभिजीत सान्याल ने कहा कि यूवा का इरादा प्रत्येक छात्र में एक क्रिएटर को उभारना है, वह कहते हैं, इन वर्कशॉप में, छात्रों को कला और शिल्प में नए विचारों और तकनीकों को सीखने का मौका मिलता है।
ग्वालियर में वर्कशॉप में भारतीय विद्या निकेतन, रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, किडीज़ कॉर्नर पब्लिक स्कूल, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, द मानवेंद्र ग्लोबल स्कूल, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, विद्या भवन स्कूल, ऋषि गालव पब्लिक स्कूल और एबेंजर स्कूल सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया। प्रभावशाली कला यात्री श्रीमती इंदु राव इस रचनात्मक प्रयास में ग्वालियर में गुरु थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









