माधव महाविद्यालय के छात्रों मौसम विभाग का भ्रमण किया

Dec 14 2023

ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव महाविद्यालय ग्वालियर के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा एक दिवसीय मौसम विभाग ग्वालियर का स्थानीय शैक्षणिक भ्रमण किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष जैन, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज अवस्थी, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डा. संजय पाणडय समाज शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश करहेरिया, ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर मौसम विभाग के लिए रवाना किया।
मौसम विभाग में लगे यंत्रो द्वारा मौसम विभाग की जानकारी का पूर्ण अनुमान कैसे लगाया जाता है इसकी जानकारी मौसम वैज्ञानिकों ने दिखाकर दिया।
मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी हुकुम सिंह वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक, रीतेश शर्मा मौसम वैज्ञानिक, जयदीप शर्मा वैज्ञानिक सहायक, तरुण कुमार कानानी वैज्ञानिक सहायक एवं गौरव भार्गव आदि ने विद्यार्थियों को मौसम सम्बन्धी विभिन्न उपकरण एवं उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया। भ्रमण दल का नेतृत्व डॉ. संजय पांडेय एवं डॉ. प्रेम सिंह द्वारा किया गया।