लायंस क्लब ग्वालियर गालव का दीपावली मिलन संपन्न

Dec 14 2023

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर गालव के दीपावली मिलन समारोह में पहले श्री गणेश माता लक्ष्मी माता सरस्वती तस्वीर पर पुष्प हार पहनाकर दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमें बच्चे एवं महिलाओं ने भाग लिया। तत्पश्चात हाउजी गेम एवं कपल डांस एवं रंगारंग कार्यक्रम किए गए। इसमें विजयी प्रतिभागियों को गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल अग्रवाल ने की, कार्यक्रम का संचालन अजय चोपड़ा एवं राजेश बाबू ने किया। वहीं लायंस क्लब ग्वालियर गालव के सचिव जीके सूरी ने क्लब द्वारा किए गए 6 महीने मैं किए गए 28 सामाजिक कार्यों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में सभी लायंस क्लब के सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए सभी ने लायंस क्लब ग्वालियर के दीपावली मिलन समारोह मैं शामिल होकर एक दूसरे को बधाई दी एवं कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विष्णु गोयल, नितिन मांगलिक, सुधीर बाजपेई, सुशील पचनंदा, अजय सपरा, प्रशांत जैन, प्रशांत बाजपेई, विवेक जैन, हिमेश दंडोतिया, राका पाठक, गुरप्रीत कौर, रानी अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, जगदीश मित्तल, जुबेर खान, जेपी शर्मा, विनोद शाक्य, नितिन मिश्रा, शरद साहू, मीडिया प्रभारी राजू पंडित आदि उपस्थित हुए।