25 दिसंबर को धूमधाम से मनाएंगे तुलसी पूजन दिवस
Dec 13 2023
ग्वालियर। संत आशाराम बापू के भक्त ग्वालियर में 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाएंगे तुलसी पूजन दिवस। विगत वर्षों से क्रिसमिस डे के एवज में संत आशाराम बापू की सत्प्रेरणा से 1200 श्रीयोग वेदांत सेवा समिति और 450 आश्रम के द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाते चले आ रहे है। इसी क्रम में ग्वालियर में बापू भक्त हमेशा की तरह फूलबाग चौराहे पर सैकड़ों तुलसी पौधे पूजन के बाद सत्साहित्यसमेत जन साधारण को निशुल्क उपहार स्वरूप वितरित किए जायेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
पूरे दिसंबर भर घर-घर तुलसी पूजन के उद्देश्य से हजारों छात्रों को स्कूलों में जाकर बाल संस्कार टीम के सेवादार साधकगण सेवा में जुटे हुए है। लगभग एक दर्जन संस्थाओं में तुलसी पूजन विधि पूर्वक कराया जाकर भक्तों ने क्रिसमिस के एवज में पूजन दिवस का शुभारंभ किया जा चुका है। जिनमें शासकीय माध्यमिक विद्यालय माधोगंज, सांई पब्लिक स्कूल मुरार, प्री सैनिक स्कूल गुड़ी गुड़ा नाका, मॉडल कोंवेट स्कूल मुरार, भारतीय गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल लोहिया बाजार समेत शहर के एक दर्जन संस्थाओं में हजारों बच्चों से घरो में 25 दिसंबर को सपरिवार तुलसी पूजन दिवस मनाने की पुरजोर अपील की गई। बाल संस्कार टीम द्वारा शहर भर में अधिकांश स्कूलों में तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम पूरे माह भर आयोजित किए जाएंगे। जिसकी पूर्णाहुति 25 दिसंबर को फूलबाग चौराहे पर आयोजित कर सैकड़ों तुलसी के पौधे वितरण के साथ की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









