अग्रवाल महिला शक्ति फाउंडेशन का हुआ गठन, पदाधिकारियो का दिया परिचय
Dec 13 2023
ग्वालियर। नवीन संस्था अग्रवाल नारी शक्ति फाउंडेशन मुरार की नवीन पदाधिकारियों का परिचय के साथ शुरुआत ओल्ड हाईकोर्ट के सामने स्थित होटल द सिटी ग्रैंड में आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कार्मस के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता एवं मुकेश अग्रवाल मारवाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष रेनू मंगल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन के चित्र पर अतिथियों ने माला अर्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत उद्बोधन संस्थापक अध्यक्ष रेनू मंगल ने प्रतुस्ता किया। अतिथियों तिलक ओर पुष्पमाला से स्वागत संस्थापक सदस्य शशि गर्ग सीमा गर्ग, रुचि मित्तल ने किया। आभार किरण अग्रवाल एवं संचालन शशि गर्ग ने किया।
इस मौके पर अतिथि प्रवीण अग्रवाल ने कहा महिलाये समाज के साथ हर क्षेत्र में जाकर जरुतमत बच्चे और महिलायों को शिक्षा के साथ अन्य चीजो की सहायत करे। मानव सेवाकार्य से ही संस्था का हौसला मजबूत होगा। पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने कहा कि महिलाऐं ही हर क्षेत्र में आगे आकर अपना योगदान देती है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना। वही संस्थापक अध्यक्ष रेनू मंगल ने संस्था के नवीन पदाधिकारियों के पद के साथ परिचय अतिथियों से कराया।
अग्रवाल नारी शक्ति फाउंडेशन मुरार के मीटिंग में महिलाओं ने कई गेम्स खेलकर इन्जॉय किया। जिसमें पंक्चुअलिटी में विनर नीलम अग्रवाल रही। म्यूजिकल गेम में कल्पना अग्रवाल प्रथम एवं नीतू अग्रवाल द्वितीय रही।कलर गेम मैं दीपा बंसल एवं मीना अग्रवाल रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









