जेसीआई ग्वालियर की वर्ष 2024 की कार्यकारिणी घोषित

Dec 13 2023

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर की वर्ष 2023 की संयुक्त कार्यकरिणी सभा का आयोजन अध्यक्ष दीपांश गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया एवं वर्ष 2024 की प्रथम कार्यकारिणी सभा का आयोजन होटल लक्ष्मी विलास पैलेस भरतपुर (राजस्थान) में हुआ। अध्यक्ष आनंद शर्मा एवं सचिव  सुमित सिंघल द्वारा सभी पूर्व अध्यक्षों एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए आनंद शर्मा ने वर्ष 2024 की थीम लैट्स मेक अ डिफरेंस के आगाज के साथ विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकारिणी सदस्यों को दी। इस अवसर पर पूर्व सदस्यों में साकेत गुप्ता, सलिल गुप्ता, वरुण अग्रवाल, मुकेश जैन, नीलेश बिंदल, रीतेश अग्रवाल, दीपांश गुप्ता उपस्थित थे।
नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रजत अनेजा, सिद्धार्थ मिश्रा, दीपेश ग्रोवर, योगेश गुप्ता, अमन अग्रवाल, अभिनव सिंघल, कोषाध्यक्ष तरुण अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अमित गोयल एवं सह सचिव दिलीप बत्रा, पीआरओ प्रदीप अग्रवाल, आस्था एडिटर प्रिंस अरोरा, ऑफिसर एंपावरिंग यूथ दीपक बत्रा, ऑडिटर पवन अग्रवाल, वैभव सिंघल, ग्रीटिंग चेयरमैन नितिन गंगेले, अर्पित गगरानी, लेडी चेयरपर्सन अलका ग्रोवर, संचालक सदस्य प्रभात चोपड़ा, कपिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अंकित सिंघल, आशीष सिंघल, निमिश पराशर, प्रतीक अग्रवाल, जीतेश नागपाल, रजत अरोरा, आशीष अग्रवाल, सौरभ गर्ग, पुनीत जैन, कपिल बांदिल, सत्यम अग्रवाल, पंकज गोयल, राधा मोहन गुप्ता, सजल अग्रवाल, आशीष कलानी, केतन करण अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि मनोनीत किए गए। सभा के अंत में सभी का आभार संस्था सचिव सुमित सिंघल द्धारा व्यक्त किया गया।