एएसपी अमृत मीणा पर जाति प्रमाण पत्र को लेकर, विदिशा में मामला दर्ज

Dec 12 2023

ग्वालियर। एएसपी अमृत मीणा पर जाति प्रमाण में गड़बड़ी को लेकर विदिशा के आनंदपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला राज्य स्तरीय छानबीन समिति की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में एएसपी मीणा ने स्टे ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
ग्वालियर में पदस्थ एएसपी अमृत मीणा के जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत हुई थी। शिकायत में बताया गया था कि यह प्रमाण पत्र विदिशा से बनाया गया था। इस मामले की जांच राज्य स्तरीय छानबीन समिति को सौंपी गई थी। इस समिति की रिपोर्ट के बाद गत दिनों विदिशा के आनंदपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
जब एएसपी अमृत मीणा को मामला दर्ज होने की सूचना मिली तो मीणा ने तत्काल कोर्ट में आवेदन लगाकर इस मामले में स्टे ले लिया है।