चलती कार का गेट खोलने से दो बाइक सवार घायल,अस्पताल में भर्ती
Dec 12 2023
ग्वालियर। दोस्त के साथ बाजार चाय पीने जा रहे बाइक सवार के आगे चल रही कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए अचानक अपनी कार का गेट खोल दिया। गेट खोलते ही बाइक पर आ रहे दोनों युवक गेट के दरवाजे से टकरा गए और बाइक सहित फिसलकर सडक़ पर जा गिरे जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित कॉस्मो कैफे के सामने की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
दतिया जिले के शिव धर्मशाला इंदरगढ़ निवासी विकास शिवहरे पुत्र जानकी प्रसाद शिवहरे कॉल सेंटर में नौकरी करता है। और अभी वह हरिशंकरपुरम स्थित हरिकृष्णा अपार्टमेंट में रह रहा है। वह अपने दोस्त अकरम के साथ चाय पीने के लिए सिटी सेंटर बाइक क्रमांक एमपी07जेड डी7389 से जा रहा था। अभी वह सिटी सेंटर स्थित कॉस्मो कैफे के सामने पहुंचा था कि तभी उसके आगे चल रही कार क्रमांक एमपी08 सीके 5307 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ड्राइवर साइड का गेट खोल दिया। अचानक खोले गए गेट से टकराकर वह सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पहुंचा कर उनकी शिकायत पर कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय थाने के इंचार्ज अनुराग प्रकाश का कहना है कि बाजार चाय पीने निकले दो युवक अचानक कार का गेट खुलने से उसमें टकरा गए और सडक़ पर गिरकर घायल हो गए थे, सूचना मिलने पर थाने का बल मौके पर पहुंचाया गया था। जहां दोनों घायल युवकों को इलाज किया अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हुए चालक कार की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









