मोबाइल डी एडिक्शन का पर सेमिनार हुआ
Dec 12 2023
ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था द्वारा विनस पब्लिक स्कूल में मोबाइल डी एडिक्शन का सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें 300 बच्चों ने भाग लिया। सेमिनार में डॉ पूजा आहूजा द्वारा बताया गया कि मोबाइल हम सभी को कितनी देर तक उपयोग करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को नुकसान न पहुंच सके।
डॉ पूजा आहूजा ंने बताया कि मोबाइल जितना हमारे लिए जरूरी है उतना ही हमारे लिए हानिकारक भी है। हम उसको किस तरीके से अपने से दूर रख सकते हैं। इस बारे में बच्चों के साथ एक्टिविटीज भी करवाई गई जिसमें बच्चों ने बहुत इंजॉय किया। बच्चों ने कहा कि आप इस तरीके के सेमिनार बार-बार हम लोगों के बीच में जरूर लेकर आए। सभी ने बताया के सेमिनार से जो हमने सीखा है उससे हम अपने आप में बदलाव लाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विवेक गुप्ता,ओमप्रकाश गग्गर, शिव शंकर अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रामकिशन सिंघल, वंदना अग्रवाल, वंदना जादू, कविता खंडेलवाल, नीलम जैन व सरोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









