ब्राह्मण सभा का अंचल में होगा विस्तार, अरविंद जैमिनी और अनुभूति तिवारी को सौंपा ग्वालियर का दायित्व
Dec 11 2023
ग्वालियर। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की विशेष बैठक इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस पड़ाव पर आयोजित की गई। सभा के राष्ट्रीय प्रभारी पंडित केसी गौड़ मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता पंडित रमण योगी महाराज ने की। भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई बैठक में ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं समाज को एकजुट करने और संगठन को आगे बढ़ाने के साथ ही समाजहित के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस दौरान ग्वालियर-चंबल अंचल में संगठन का व्यापक तौर पर विस्तार कर नवीन कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत श्रीमती काजल बरुआ को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया। पंडित अरविंद जैमिनी को ग्वालियर का जिलाध्यक्ष एवं अनुभूति तिवारी को महिला प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाया गया। इनके अलावा पंडित गिरीश चंद्र द्विवेदी को झाँसी मंडल (उप्र) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रमण योगी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण सदियों से समाज को दिशा प्रदान करता आया है। मौजूदा परिवेश में बदलते परिदृश्य में समाज व राष्ट्रहित में ब्राह्मणों का संगठित होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संगठन का प्रदेश के साथ ही देशभर में विस्तार किया जाएगा। ताकि ब्राह्मण एकजुट होकर अपने सामर्थ्य के अनुरूप सर्व धर्म समभाव की भावना के साथ जरूरत मंदों के कल्याण के लिए सार्थक पहल कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें सकें।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय प्रभारी सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों का शॉल-श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। संचालन प्रमोद पचौरी ने तथा अध्यक्ष अरिवंद जैमिनी ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शरद मिश्रा, राजेंद्र मुद्गल, हरिओम गौतम, कैलाश मुदगल, राहुल पाराशर, संतोष वशिष्ठ, मनीष शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजू समाधिया एवं गौरव शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









