आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े मजदूरों को उनका हक दिलाना ही मानवाधिकारो का उद्देश्य है:रविंद्र तोमर

Dec 11 2023

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवय 10 दिसंबर के अवसर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली अल्पसंख्यक दिल्ली सरकार सलाहकार समिति के सदस्य रविंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन कर एवं जनसभा कर आमजन को उनके मानवाधिकारो के प्रति जागरूक किया गया। रैली फूलबाग से महाराज बाड़े तक निकाली गयी एवं मानस भवन फूलबाग पर मानवाधिकारों के संदर्भ में जनसभा आयोजित की गयी। जनसभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्य अल्पसंख्यक आयोग (राज्यमन्त्री दर्जा) रविंद्र सिंह तोमर ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग मजदूरों एवं ग्रामीण पिछड़े इलाको के लोगो के मानवाधिकारो का हनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है काम के बदले उचित पारिश्रमिक मिले ये हर मजदुर का हर भारतीय का मौलिक अधिकार भी है और मानवाधिकार भी है। परन्तु वर्तमान में ना केबल मजदूरों का वल्कि पड़े लिखे नौजवानो को प्राइवेट क्षेत्र में उचित मेहनताना नहीं दिया जा रहा है और श्रम कानून का भी उल्ल्घन भी किया जा रहा परन्तु चुकी आम जन को उनके मानवाधिकारो का ज्ञान नहीं है जिसके आभाव में वे शोषण सहन करते है साथ ही श्री तोमर ने पुलिस द्वारा सबसे अधिक मानवाधिकार हनन की बात कही श्री तोमर ने बताया की संस्था मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग को सबसे ज्यादा पुलिस प्रताडऩा से संबधित शिकायत मिलती है एवं ज्यादातर मामलों में पीडि़त पक्ष की पुलिस द्वारा प्रथामिक सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी होती जबकि प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाना हर पीडि़त का अधिकार है साथ ही श्री तोमर ने बताया की संस्था देश भर में मानवाधिकार जागरूकता कैंप एवं जनसुनवाई शिविर लगाकर आम जन को उनके मानवाधिकार के प्रति जागरूक कर रही है एवं मानवाधिकार हनन के शिकार पीडि़तों को प्रधानमंत्री कार्यालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के माध्यम से न्याय भी दिलवा रही हे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तोमर द्वारा शासन प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियो को उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर मानवाधिकार रत्न सम्मान दिया गया।
 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मीना ने बताया कि कर्तव्यों की वकालत तो सब करते हैं लेकिन अगर हर व्यक्ति अमल करें तो मानव अधिकारों की जरूरत ही ना पड़े अपने अधिकारों को समझना और पालन करना यही मानव अधिकार बताता है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन कटारे, रमेश शर्मा, भानु व्यास, अखिलेश परिहार, विष्णु जादौन, सुरेंद्र कंसाना,  संजय कंसाना, प्राण सिंह छवाई, सोनू जादौन, राजेंद्र महोबिया, सोनू कौशल, तरुण राठौर,धर्मेंद्र खटीक, नरेश तोमर, राहुल चौहान, धर्म परमार, बहादुर कुशवाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट धर्म सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि एएसपी अमृत मीना को स्मृति चिन्ह देकर फूल माला पहनकर सम्मानित किया गया।
   इस अवसर पर डीएसपी नागेंद्र सिंह भदोरिया, टीआई अजय पवार, टीआई आरबी परिहार,  टीआई नरेंद्र वर्मा, टीआई इला टंडन, टीआई प्रीति भार्गव, टीआई जितेंद्र सिंह तोमर, टीआई राजेश तोमर, टीआई यशवंत गोयल, समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी, एडवोकेट धर्म सिंह चौहान को मानव रत्न मेडल सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।