ग्वालियर मेला सजने लगा, तेयारियां जोरों पर
Dec 11 2023
ग्वालियर। माधराव सिंधिया व्यापार मेला में तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के चलते बीते दिनों मेला प्राधिकरण कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। व्यापार मेले में व्यापारियों का आना शुरू हो गया है। वहीं झूला सेक्टर में झूले लगना भी प्रारंभ हो गये हैं। मेला शुभारंभ होने से पहले पूरी तरह से तैयार होने के बाद मेले का शुाारंभ किया जायेगा। इस बार ग्वालियर का व्यापार मेला 25 दिसंबर से शुरू होकर 25 फरवरी तक संचालित होगा। यानी इस बार का मेला 45 दिन की जगह 60 दिन लगेगा।
मेला प्राधिकरण द्वारा अतिरिक्त 15 दिनों का किराया 1510 रुपए वसूला जा रहा है। वहीं मेले में झूले वालों का आना भी शुरू हो गया। बैसे मेला दुकानदारों को 45 दिन का किराया 4720 रुपए देना होता था। लेकिन मेला 60 दिन का होने के कारण अब दुकानदारों को 1510 अतिरिक्त राशि के साथ 6230 रुपए किराया देना होगा। वहीं मेले में झूले वालों ने भी आना शुरू कर दिया है।
यहां कई झूले लगना भाी शुरू हो गए हैं। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद मेला लगने की तैयारियां और तेज हो जाएंगी। वर्ष 2022-23 के मेले में सभी सेक्टरों में 1550 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था, जिसमें अकेले ऑटोमोबाइल सेटर में 1300 करोड़ का कारोबार हुआ था। जानकारों के अनुसार इस बार यह कारोबार दो हजार करोड़ के आसपास पहुंच सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









