नौनिहालों ने पी पोलियो की दो बंूद दवा

Dec 10 2023

ग्वालियर। जिले में रविवार को नौनिहालों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई गई, इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दिन भर इसकी निगरानी करते रहे।
0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के अभियान का शुभारंभ सुबह हुआ। इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने दो बंूद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ जिला अस्पताल में किया और वहीं थाटीपुर डिस्पेंसरी पर डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. राजावत और सीएमएचओ डॉ. आरके राजौरिया ने बच्चों को दवा पिलाई। दवा पिलाने के लिए बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन पर भी बूथ मौजूद हैं और वहां पर आने-जाने वाले छोटे बच्चों को दवा पिलाई गई।
टीकाकरण अधिकारी डॉ. गुप्ता ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी, जिसका कारण बच्चों का किसी तरह से दवा पीने से वंचित न रह जाना है। 
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि जिले में 3 लाख 47 हजार 2 सौ 99 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिसमें ाविवार को 70 प्रतिशत तक लक्ष्य पूरा हुआ।