मनुष्य की मृत्यु जन्म से पहले ही तय हो जाती है:घनश्याम शास्त्री
Dec 10 2023
ग्वालियर। भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज के पावन सानिध्य मे नई सडक़ पहाडाय वाली माता मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2023 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व राम मंदिर फालका बाजार से कलश यात्रा निकाली गई, माता बहने कलश को सिर पर रखकर आगे चल रही थी पीछे बग्गी पर विराजमान शास्त्री चल रहे थे।
श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद महाराज जी ने भक्तों को जय नंदलाला जय गोपाला भजन का श्रवण कराया। महाराज ने कहा कि जब मनुष्य अपनी इज्जत दूसरों के हाथ में सौंप देता है तो वह मनुष्य बेइज्जत हो जाता है। इसलिए कभी भी अपनी इज्जत दूसरों के हाथ में नहीं देनी चाहिए। मनुष्य का मन बुराई में आसानी से लग जाता है और जब हम बड़े काम करेंगे तो उसका फल भी बुरा ही मिलेगा। इसलिए मनुष्य को अपने मन पर काबू करना चाहिए और बुरे कर्म से बचना चाहिए। मृत्यु के आने से लगभग 15 दिन पहले मनुष्य पीला पडऩा शुरू हो जाता है। क्योंकि उस मनुष्य का काल दिन-ब-दिन समीप आ रहा होता है इसलिए कहते हैं उस मनुष्य को 7 दिन नियम और विधि-विधान से कथा सुननी चाहिए। भगवान कहते हैं भला करो तो भला होगा, मनुष्य को हमेशा दूसरों का भला करना चाहिए जिससे खुद का भी भला हो। जब हम किसी का बुरा करेंगे तो हमारे साथ भी बुरा ही होगा संसार में मनुष्य के पास बैठने से मनुष्य को सिर्फ पीड़ा और दु:ख की प्राप्ति होती है और भगवान के चरणों में बैठने से सदा ख़ुशी ही मिलती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









