परिसंघ राष्ट्रीय एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगा
Dec 10 2023
ग्वालियर। परिसंघ (मप्र)ग्वालियर की बैठक संगठन के संभागीय अध्यक्ष केबी दोहरे की अध्यक्षता में डॉ अंबेडकर पार्क फूलबाग में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित शहर के बुद्धिजीवियों द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने, जातिगत जनगणना कराए जाने, शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां दिए जाने आदि मुद्दों को लेकर परिसंघ आम लोगों तक अपनी बात पहुंचाएगा, का विचार विमर्श किया गया।
ग्वालियर जिले में निर्माणाधीन अनुसूचित जाति जनजाति गल्र्स हॉस्टल पर सामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इस संबंध में कलेक्टर ग्वालियर को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। संगठन की गतिविधियां बढ़ाने के लिए जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी से चर्चा किए जाने एवं ग्वालियर चंबल संभाग में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित करने विचार किया गया।
वहीं परिसंघ ग्वालियर की बैठक महीने के प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक डॉ अंबेडकर पार्क फूलबाग ग्वालियर में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में परिसंघ के प्रदेश महासचिव नरेंद्र चौधरी, प्रांतीय प्रवक्ता एडवोकेट जयंतीलाल जाटव, प्रांतीय सचिव इंजी आशीष रायपुरिया, प्रांतीय सह-सचिव दारा सिंह कटारे, कर्मचारी नेता लक्ष्मी नारायण जाटव कोक सिंह राजे, मनीराम आर्य, अशोक सुमन गंगाराम जाटव, हरविलास इंदौरिया, रामरतन जाटव, संदीप शाक्य, बृजेश कुमार राजे, महेश कुमार, विवेक कुमार, राज कुमार सरोज, शिव दीन आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन इंजीनियर आशीष रायपुरिया द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









