ससुराल जाने निकली विवाहिता दो साल से गुमशुदा

Dec 10 2023

ग्वालियर। दो साल पहले थाटीपुर थाना क्षेत्र से मुरैना स्थित सुसुराल जाने की कहकर घर से निकली, विवाहिता आज तक ना तो ससुराल पहुंची है और ना ही घर वापस लौटी पुलिस अब गुमशुदा की तलाश में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गल्ला कोठार थाटीपुर निवासी देवेन्द्र संखवार की पत्नी स्वेता संवार 23 वर्ष 14 मार्च 2021 को शाम 4 बजे अपनी ससुराल बजरंग कालोनी मुरैना जाने की कहकर घर से गयी थी, जो आज तक अपनी ससुराल नहीं पहुंची और नाही अपने घर वापस लौटी है।
पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर थाटीपुर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। महिला की लम्बाई करीब 5 फुट 2 इंच है, रंग गेहुआं, चेहरा गोल और वह गाजरी रंग की साड़ी पहने हुए है। पुलिस ने आम लोगों से गुमशुदा महिला के संबंध में किाी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रुम और पुलिस थाना थटीपुर को सूचित करने की अपील की है।