ओमप्रकाश की पुण्य स्मृति में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Dec 10 2023

ग्वालियर। ओम प्रकाश श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ शिविर का आयोजन न्यू एसके मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बैंक कॉलोनी-गोले के मंदिर पर किया गया। जिसमें रक्त-समूह, रक्तचाप, एवं मधुमेह की जाँचे पूर्णत: निशुल्क कर हितग्राहियों एवं मरीजों को अनुभबी चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया। डॉ. नीलेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में 37 यूनिट रक्त रक्तदाताओं द्वारा संचित किया गया। तदोपरान्त समस्त रक्तदाताओं क़ो उपहार दिये गये। स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क जांच नंदनी पैथोलॉजी के माध्यम से की गई। 
वहीं कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र श्रीवास्तव ने स्वयं 57वाँ एवं उनके पुत्र पार्थ श्रीवास्तव ने 18 वर्ष पूर्ण करते ही रक्तदान किया। रक्तदाता भूपेद्र श्रीवास्तव ने नव युवकों को संदेश दिया कि आपका रक्त निश्चित ही किसी का जीवन है। इसलिए जीते जी रक्तदान-मृत्यु उपरांत नेत्रदान एवं अंगदान के लिए जनमानस को सदैव प्रेरित किया जाए। 
रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ शिविर में राम निवास, मोहर सिंह , मनोज श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, राम श्रीवास्तव, रवि थापक, विवेक सिंह, अनामिका श्रीवास्तव, डॉ कमल देव एवं समस्त रक्तदानियों ने रक्तदान कर कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।