एक करोड़ की चोरी में पीडि़त द्वारा आरोपियों की लोकेशन बताने पर भी गिरफ्तारी नहीं हो रही
Dec 10 2023
ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटीसेंटर ओव्हर ब्रिज के पास राजौरिया कन्स्ट्रक्शन से 30 सितंबर से 2 अक्टूबर की सुबह के बीच भवन निर्माण संबधी मशीने, उपकरण सहित करीब 1 करोड़ रूपए के सामान की चोरी हुई थी। पुलिस को कई लोगों के नाम बताए लेकिन पुलिस एफआईआर के बाद भी उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। हैरानी तो तब हुई जब आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा तो पुलिस ने कह दिया कि अपनी जांच दूसरे थाने से करा लो। यहां तक कि आरोपियों की लोकेशन तक पुलिस को बताई फिर भी गिरफ्तारी नहीं की।
उक्त आरोप लगाते हुए राजौरिया कन्स्ट्रक्शन के संजय राजौरिया ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि चोरी के 8 दिन पश्चात एसपी के आदेश के पश्चात थाना विश्वविद्यालय थाने में केवल 2 आरोपियों अंकित चौधरी एवं अर्पित चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शेष अन्य हलधर प्रसाद चौधरी, आभा चौधरी, तनू बाल्मीक, बीपी शर्मा एवं अन्य लोगों के नाम प्रकरण में नहीं बड़ाये गये हैं।
श्री राजौरिया ने बताया कि 1 अक्टूबर 2023 को पुलिस मौके पर गई थी तब कुछ सामान रखा हुआ था पुलिस के साथ में मौके के फोटो मौजूद हैं। अंकित चौधरी की कॉल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर बैल्डिंग वाले एवं हाइड्रा वाले को पुलिस ने उठाया था उन्होने बताया कि अंकित चौधरी एवं हलधर चौधरी ने उनको बुलवाया था। यहीं नहीं अभियुक्तों के गार्ड ने चोरी की घटना में कौन शामिल थे एवं किन कवाड़ी वालों को सामान बेचा गया आदि सबकुछ बता दिया, जिसका वीडियो भी मौजूद है। अंकित चौधरी एवं अर्पित चौधरी का अग्रिम जमानत आवेदन निरस्त हो चुका है। आवेदन में यह लिखकर दिया था कि राजेश गौड़ के कहने पर सामान हटाया था। राजौरिया ने बताया कि थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो चुका हूं। जिनके नाम एफआईआर है, उनकी कई बार पुलिस को लोकेशन भी बता चुका हूं। इसके बाद भी विश्वविद्यालय थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









