सिरफिरे बदमाशों ने कारों में लगाई आग दो कार पूरी तरह जलीं, दो बचा ली गईं
Dec 10 2023
ग्वालियर। बीती रात सिरफिरे बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी चार कारों में आग लगा दी। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। साथ ही फायर बिग्रेड के लिए फोन कर दिया। जब तक आग बुझाई गई दो कार पूरी तरह जल गई, जबकि दो कारों को बचा लिया गया।घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
घटना गोला का मंदिर पिंटो पार्क की गायत्री विहार में बीती देर रात 2 बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा। आग पर पानी फायर कर काबू पाया है कार मालिकों को आशंका है कि वारदात को पड़ोसी युवक ने अंजाम दिया है।
शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क गायत्री विहार कॉलोनी गली नंबर-5 निवासी बलवीर भदौरिया, राजेन्द्र पटेल पास-पास रहते हैं। घर के पास ही राजेन्द्र की बलेनो कार एमपी07 सीजी-4605 व बलवीर सिंह की स्विप्ट कार एमपी07 बीए1677 तथा पास ही रिटायर्ड आर्मी जवान शिवम सिंह की एक्सेंट कार तथा एक अन्य कार खड़ी होती है। रोजाना की तरह बीती रात वह कार लॉक कर सो गए थे। अचानक रात करीब दो बजे शोर सुनकर बलवीर सिंह बाहर आए तो पता चला कि कारों में आग लगी हुई है और आग देखते ही उन्होंने पड़ोसियों से मदद मांगी और पुलिस तथा दमकल अमले को सूचना दी।
कार मालिक बलवीर सिंह की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने तत्काल यहां वहां से पानी का इंतजाम कर आग की चपेट में आई दो कारों को बचा लिया। एक का बोनट चला है दूसरी पूरी बच गई है, लेकिन दो कारों में भयंकर आग भडक़ रही थी। जब तक फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। आग में बलवीर व राजेन्द्र पटेल की कारें जलकर राख हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
आगजनी की घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है, क्योंकि अधिकतर लोगों की कारें दरवाजे व सडक़ पर खड़ी होती है, जिस तरह यह घटना हुई, उससे लोग दहशत में थे कि उनकी कार में भी कोई आग ना लगा दे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह किसी सिरफिरे की हरकत है या किसी दुश्मन ने इस वारदात का अंजाम दिया है।
बलवीर सिंह ने बताया कि जहां पर कारें खड़ी होती है, वहां पर विकास नामक युवक रहता है और दीपावली के समय उनका विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते उस पर आग लगाने की शंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगजनी करने वाले का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









