ढोली बुआ महाराज की पालकी निकली

Dec 09 2023

ग्वालियर। महिपति नाथ ढोलीबुआ महाराज की पालकी निकाली गई, जो खासगी बाजार से आरंभ होकर वि_ल मंदिर तारागंज, दामंदिर बाड़ा होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से अण्णा महाराज मठ कंपू पहुंची,जहां पूजा आरती कर पालकी को पुन: मंदिर में स्थापित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल व मठ के प्रवक्ता निशिकांत सुरंगे व भक्तगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र शर्मा द्वारा आभार सुधीर साधु द्वारा किया गया।