वैद्य वेणीमाधव शास्त्री का निधन

Dec 08 2023

ग्वालियर। आयुर्वेद के विद्वान, वेद और शास्त्रों के ज्ञाता वैद्य वेणीमाधव शास्त्री का शुक्रवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया। जिस समय उनका निधन हुआ उस समय वे अपने बेटे डॉ. महेन्द्र पाण्डे तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार शाम 4 बजे उनके निवास सी-9 चेतकपुरी से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुंची। यहां उनका अंतिम संस्कार होगा। 
87 साल के डॉ. वेणीमाधव शास्त्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, प्रसिद्ध उद्योगपति बाबू घनश्यामदास बिरला, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, भाजपा के शीर्ष नेता कैलाश सारंग, शीतला सहाय सहित कई हस्तियों को चिकित्सकीय अनुभव प्रदान किए। 
डॉ.शास्त्री मूलत: दाऊजी मथुरा के निवासी थे। 1965 में उन्होंने आयुर्वेद कॉलेज में रीडर के पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की थी। सेवानिवृत्ति के समय वे आयुर्वे कॉलेज के प्राचार्य थे।