घर की बालकनी में संदिग्ध हालात में बसपा नेता की मौत
Dec 08 2023
ग्वालियर। घर की बालकनी में एक बसपा नेता का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला है। 60 वर्षीय मृतक घर की बालकनी में सोता था। अचानक घर के सदस्यों ने तीन से चार लोगों के पैरों की आहट सुनी, जब बालकनी तक गए तो देखा कि वृद्ध मृत पड़ा है और पास रहने वाले कुछ लोग भागते हुए नजर आए हैं। दामाद ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे गायत्री विहार ई-51 दर्पण कॉलोनी की है। मौत की परिस्थितियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट से मामले की जांच कराई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
शहर के थाटीपुर गायत्री विहार ई-51 दर्पण कॉलोनी निवासी रामहेत सिंह मौर्य (60) बहुजन समाज पार्टी में खुद को नेता बताते थे। गुरुवार रात वह घर की बालकनी में सो रहे थे। पत्नी व बच्चे अन्य कमरों में थे। सुबह 4 बजे के लगभग घर में किसी के पैरों की आहट (धम-धम) की आवाज सुनाई दी। जिस पर रामहेत की पत्नी वहां पहुंची तो देखा कि कुछ लोग भागते हुए उनके घर से जा रहे हैं। जिसमें पड़ोसी तरुण को उन्होंने पहचान लिया। पति को देखा तो रामहेत खामोश पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। जिस पर परिजन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाटीपुर थाना पुलिस पहुंची तो परिजन ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी स्पॉट पर जांच के लिए बुलवा लिया।
मृतक के दामाद शैलेन्द्र जाटव ने बताया कि तीन माह पहले तरूण व पुष्पेन्द्र से सीवर को लेकर विवाद हुआ था और उन्होंने मारपीट कर सिर फाड़ दिया था और पैर तोड़ दिए थे। इस मामले में उनकी सुनवाई नहीं हुई थी और आज घर में घुसकर हत्या कर दी है। पुलिस ने उनके आरोपों पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का कहना है कि जब वह जागी थी तो उसने तरूण को भागकर जाते देखा है। पुलिस ने आस-पास कैमरे तलाशे लेकिन ऐसा कोई कैमरा नजर नहीं आया है। जिससे घटना का पता चल सके।
इस मामले में सीएसपी मुरार राजीव जंगले का कहना है कि घटना स्थल पर बारीकी से जांच की गई है। परिजन हत्या आरोप लगा रहे हैं। पर आरोपों से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









