विकसित व उन्नत भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी का प्रशिक्षण माय भारत पोर्टल पर

Dec 08 2023

ग्वालियर। युवाओं को देश की मुख्य धारा में जोडक़र भारत को विकसित एवं उन्नत भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने माय भारत युवा पोर्टल पर युवाओं को जोडऩे का अभियान चलाया। इस अभियान को लागू करने के लिए अलग-अलग माध्यम है। राष्ट्रीय सेवा योजना भी युवाओं का सबसे बड़ा संगठन है। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ऑनलाइन माध्यम से महाविद्यालय की एनएसएस के स्वंय सेवकों को जोडऩे के लिए मोबाइल के माध्यम से वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में स्वंय सेवकों को प्रशिक्षण के साथ भरवाया गया।
माय भास्त युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्र/छात्रायें भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त होगी। भारत सरकार के साथ जुड़ी विभिन्न कम्पनियों में सेवा अवसर की जानकारी प्राप्त करना, विभिन्न स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग जो निशुल्क होती है कि जानकारी, भारत सरकार की ट्रेनिंग एवं व्यापार शुरू करने के सहयोग की राशि प्राप्त करने की जानकारी आदि विभिन्न प्रकार के भारत की योजनाओं की जानकारी यथा शीघ्र इस पोर्टल से प्राप्त कर सकेगें।
कार्यक्रम में आशुतोष पालीवाल, नकूल, रितिक घोरपडे, मोहित राजावत, साहिल राजपूत, कृष्णा गर्ग, शिवम आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहें।