पहाड़ायबाली माता मंदिर पर भागवत कथा 10 दिसंबर से

Dec 08 2023

ग्वालियर। नई सडक़ स्थित पहाडाय बाली माता मंदिर पर 10 से 16 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज सुनाएंगे। कथा आयोजक वन्दना अखिलेश व्यास परिवार ने कथा में शामिल होने श्रद्धालुओं को आग्रह किया है। भागवत कथा सभी महिला मंडल के सहयोग से हो रहा है। कथा रोजाना दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक चलेगी। भागवत कथा से पहले राम मंदिर फालका बाजार से पहाडय़ा बाली माता मंदिर तक 51 कलशों द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा के प्रथम दिन गणेश पूजन के साथ ज्ञान वैराग्य और धुंधकारी मोक्ष की कथा सुनाई जायेगी। कथा की जानकारी हरिओम शर्मा ने दी।