सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को क्षत्रिय समाज ने दी श्रद्धांजलि
Dec 07 2023
ग्वालियर। राजस्थान में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर सुखदेव सिंह गोगामेडी को क्षत्रिय समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए क्षत्रिय समाज के लोगों ने इस धरना प्रदर्शन के जरिए सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या करने वाले आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने मांग उठाई है कि सभी दोषी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
बता दें कि ग्वालियर में भी क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने मिलकर प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ ज्ञापन सौपे थे और चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो मध्य प्रदेश के साथ ही देश भर में क्षत्रिय समाज के लोग बड़ा प्रदर्शन करने मजबूर होंगे। हालांकि राजस्थान में समाज के जरिए उठाई गई सभी मांगों पर गौर किया गया है और उस पर एक्शन लेने का आश्वासन भी दिया है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल सिंह तोमर ने कहा कि हत्यारों में घर में घुसकर एक शेर को कायरता के साथ मारा है इनकी शीघ्र गिरफ्तारी होना चाहिए, पूरे देश का क्षत्रिय समाज तीन दिन से जयपुर में था। अब चूँकि ज्यादातर मांगे मन ली गई है तो सुखदेव सिंह जी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ग्वालियर के जो लोग वहां नहीं पहुँच सके उनके लिए यहाँ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा ये हमारा संकल्प है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









