आमजनों की समस्याओं के निराकरण में कोताही नहीं बरती जाय:महापौर

Dec 07 2023
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आचार संहिता हटते ही गुरुवार 7 दिसबर को लोकमंत्रणा शुरू कर दी गई है। गुरुवार को महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओ का समय सीमा में निराकरण किया जाये। समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लोकमंत्रणा में आई आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकारण किया जाये।
यह बात गुरुवार को निगम मुख्यालय में आयोजित महापौर लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं से रूबरू होते हुये महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने कही। आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण समयसीमा में करने के उद्देश्य से गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निगम मुख्यालय पर महापौर लोकमंत्रणा की गई। इस कार्यक्रम के तहत महापौर निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर आमजनों की समस्यायें सुनकर और उनका मौके पर निराकरण कराया। जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव नहीं हुआ उसके लिये एक निश्चित समयसीमा निर्धारित कर समस्या का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस कार्यक्रम के तहत आमजनों ने महापौर को शहर विकास के लिये अपने आवश्यक सुझाव भी दिये। महापौर लोकमंत्रणा कार्यक्रम के तहत आमजनों द्वारा बताई गई समस्यायें को पंजीबद्ध कर निराकरण किया। साथ ही जिन समस्याओं का निराकरण समयसीमा में किया जाना है। उनके लिये निराकरण के पश्चात संबंधित आवेदक को निराकरण के संबंध में जानकारी भी दी जावेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
नागरिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी श्री गोखले की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर किया पुण्य स्मरण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
गांव-गांव में जगाई जा रही है जल संरक्षण की अलख
निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें, समयसीमा में करें कार्य पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -