व्हाट्सएप ने शुरू किया मानने से पहले जांच लें कैंपेन

Dec 07 2023

ग्वालियर। व्हाट्सएप ने हाल ही में इंटीग्रेटेड सेफ्टी कैंपेन मानने से पहले जांच ले लॉन्च किया है, जिसका प्रयास इस प्लेटफॉर्म की सुरक्षा सुविधाओं के बारे में यूज़र्स को जागरूक करना और डिजिटल की सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना है। यह कैंपेन सिर्फ व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना के प्रसार को रोकने में मदद ही नहीं करता है, बल्कि यह यूज़र्स को अपने मैसेजिंग अनुभव पर नियंत्रण बनाए रखने में सक्षम भी बनाता है।
महीने भर चलने वाला यह कैंपेन व्हाट्सएप की इन-बिल्ट प्रोडक्ट सुविधाओं और सेफ्टी टूल्स को उजागर करता है, जिसमें ब्लॉक, रिपोर्ट और फॉरवर्ड लेबल्स शामिल हैं। ये न सिर्फ यूज़र्स को गलत सूचना की पहचान करने और इसके आगे प्रसार को रोकने में सक्षम बनाते हैं, बल्कि यूज़र्स को व्हाट्सएप चैनल्स पर फैक्ट-चेकिंग ऑर्गेनाइजेशंस के माध्यम से संदिग्ध (सस्पीशियस) या गलत लगने वाली जानकारी को वैरिफाई करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। उक्त सेफ्टी कैंपेन पर अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
हालाँकि कोई भी एकल एक्शन गलत सूचना और फर्जी खबरों को ऑनलाइन फैलने से रोकने में मदद नहीं कर सकता, इसके बावजूद व्हाट्सएप का मानने से पहले जांच ले कैंपेन एक सरल सेफ्टी गाइड के रूप में कार्य करता है, ताकि गलत सूचना से समझदारी से निपटा जा सके।