मेला प्राधिकरण द्वारा वाहन स्टैंड, फ्लेक्स प्रिंटिंग व विज्ञापन के होंगे रीटेंडर
Dec 06 2023
ग्वालियर। आचार संहिता समाप्त होते ही मेला की तैयारियां शुरू कर दी गई है। शेष बचे 11 टेंडरों खोले जाने के लिए टेंडर समिति की बैठक हुई, जिसमें चार टैंडर नहीं खुल सके। तीन टेंडर ठेकेदारों के नहीं आने और एक टेंडर तकनीकी वजह से ओपन नहीं हो सका। वाहन स्टैंड, फ्लेक्स प्रिंटिंग व विज्ञापन के अब रीटेंडर किए जाएंगे।
गौरतलब है कि मेला प्राधिकरण ने अगस्त माह में 22 टैंडर जारी कर दिए थे, लेकिन उसमें से 11 टेंडर खुलना बाकी रह गए, जिनके लिए टेंडर समिति की बैठक बुलाई गई, लेकिन ठेकेदारों के नहीं आने से तीन और तकनीकी वजह से कुल चार टैंडर नहीं खुल सके। इनमें टू व्हीलर, फॉर व्हीलर, फ्लेक्स प्रिंटिंग और मेला में विज्ञापन के अधिकार के टेंडर शामिल हैं। मेला सचिव निरंजन श्रीवास्तव ने बतायाकि ये टेंडर भी जल्द ही कर दिए जाएंगे।
यहां बता दें कि अगस्त माह में ही सीवर सफाई, सफाई, लाइट, माइक के टैंडर खोल दिए गए थे, लेकिन उसके बावजूद भी समय पर मेला में सफाई शुरू नहीं हो सकी, हालांकि अब मेला में सीवर सफाई का काम शुरु हो गया।
इसके साथ मेला के मशहूर रेडियो रूम (सूचना केंद्र) का भी ट्रायल हो गया। गौरतलब है कि जब मोबाइल का दौर नहीं था तो यह रेडियो रूम मेला में खोया-पाया की सूचना देने का अहम केंद्र था। मेला में जब कोई व्यति गुम हो जाता था तो इसी रेडियो रूम के माध्यम से सूचना समूचे मेला में पहुंचाई जाती थी।
उधर दूसरी ओर मेला दुकानदारों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। झूला सेक्टरों में झूलो का सामान आ चुका है। डेकोरेटरों ने बड़े शोरूम बनाने का काम शुरु कर दिया है। मेला में रेस्टोरेंट हरिद्वार चाट भंडार ने भी मेला में अपनी दस्तक दे दी है। गौरतलब है कि 25 दिसंबर से मेला आयोजित होना है। ऐसे में तैयारियों के लिए कुछ ही दिन बचे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









