कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Dec 06 2023

ग्वालियर। सीनियर मेम्बर एसोसिएशन एवं विक्रांत यूनिवर्सिटी के सायुक्त तत्वधान में विक्रांत यूनिवर्सिटी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉर्डिनेटिंग कैंसर केयर के द्वारा बच्चों को कैंसर के बारे में बताया गया। सेमिनार में डॉ बीआर श्रीवास्तव एवं डॉ गुंजन श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को कैंसर के बारे में बताया कार्यक्रम का सचालन डॉ वीर नारायण ने किया।
कैंसर कॉर्डिनेटिंग केयर टीम के द्वारा यूनिवर्सिटी के बच्चों को कैंसर के लिए जागरूक किया गया। इसका मुख्य उदेशय है कि बच्चे कैंसर के लिए हमारे साथ जुडक़र लोगो को जागरूक करेगे। भारत में 13 लाख लोगो को हर वर्ष कैंसर होता है।
कैंसर के बारे में बच्चों को बताया कि कैंसर कई प्रकार का होता, भारत में होने वाले छह मुख्य कैंसर में स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर शामिल है।कई लोगों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है।
तंबाकू चबाना या सिगरेट पीना इन चीजों में मौजूद निकोटीन के सेवन से शरीर के किसी भी अंग में कैंसर हो सकता है। तंबाकू और धूम्रपान करने से आमतौर पर मुंह का कैंसर फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। परिवार में यदि कैंसर होने की हिस्ट्री है, तो इस खतरनाक बीमारी के होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। कैंसर एक दोषपूर्ण जीन के कारण भी हो सकता है। अधिकतर फल और सब्जियां कीटनाशकों से दूषित होते हैं, जिनके सेवन से शरीर पर प्रभाव पड़ता है। 
अंजली गुप्ता बत्रा ने कहा की हम सभी को कैंसर से डरना नहीं है इसके लिए लोगो को जागरूक करना है ये बच्चे हर घर में जागरूकता फैलाए ये ही हमारा मुख्य उदेशय है युवा पीढ़ी भी आज के फ़ैशन के दोर में कई सारे नशे कर रही है जो बहुत खतरनाक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजली गुप्ता बत्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी के संचालक राकेश राठौर, मीरा श्रीवास्तव, दीपेन्द्र दुबे, डॉ संतोष, हर्षिता, एवं शिक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।