घाटीगांव में सराफा दुकान की दीवार में छेद कर घुसे चोर, गहने-नकदी सहित डीवीआर ले गए
Dec 06 2023
ग्वालियर। पुलिस लाख दावे कर ले, लेकिन चोरी की वारदातों को रोक पाने में असमर्थ साबित हो रही है। बीती रात चोर गिरोह एक ज्वेलरी दुकान में पीछे से दीवार में सुराख (हॉल कर) बनाकर गहने-नकदी समेट ले गए। जाते-जाते चोर सीसीटीवी कैमरे से अटैच डीवीआर भी साथ ले गए हैं।
जिससे पुलिस को कोई भी सीसीटीवी फुटेज न मिल सके। घटना घाटीगांव इलाके की है। चोरी का पता बुधवार सुबह 11 बजे लगा जब व्यापारी दुकान पर पहुंचा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।
घाटीगांव निवासी सुरेश चंद्र सोनी पुत्र जगन्नाथ सोनी सराफा कारोबारी हैं। उनकी घाटीगांव बाजार में ही बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बीती रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर और ताले डाल कर घर आ गए थे। बुधवार सुबह 11 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान का शटर उठाते ही अंदर पहुंचे तो देखा कि दीवार में छेद था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से करीब 3 लाख से ज्यादा के गहने पार थे। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जब यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के लिए डीवीआर तलाशी तो पता चला कि चोर डीवीआर भी ले गए हैं। पीडि़त ने बताया कि चोर दुकान से करीब तीन किलो चांदी, दो तोला के लगभग सोने के जेवर और तीस हजार रुपए नकद पार कर ले गए हैं।
एडवोकेट के घर में चोरी, भांजी की शादी में गए थे
झांसी रोड थाना क्षेत्र के जयविलास परिसर स्थित विवेक विहार निवासी कमल जैन पुत्र शंकर लाल जैन एडवोकेट हैं। वे भांजी की शादी में शािमल होने के लिए वृंदावन गए थे। इसी बीच सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखे 80 हजार रुपए के साथ ही चार तोला सोने व आधा किलो के करीब चांदी के आभूषण पार कर ले गए। वारदात का पता उस समय चला जब बुधवार को वह वापस आए तो ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









