विधानसभा चुनावों के बाद शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी, हुई जनसुनवाई
Dec 05 2023
ग्वालियर। विधानसभा 2023 के चुनाव संपन्न होने के बाद मंगलवार को जनसुनवाई शुरू की गई। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद जनसुनवाई बंद हो गई थी। ऐसे में आमजनों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। चुनाव संपन्न होने के बाद मंगलवार से सभी विभागों में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित पी. धर्माराव सभागार में जनसुनवाई करते हुये कलेक्टर अक्षय सिंह ने कहा कि आमजनों की समस्याओं को समय सीमा निराकरण किया जाये। साथ ही आमजनों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं की समस्याओं के निराकरण मे किसी भी प्रकार लेतलाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर अक्षय सिंह ने कहा कि जनसुनवाई मे आई शिकायतों का निराकरण समय सीमा में किया जाये। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान लंबी लंबी कतारों में खड़े शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर खड़े दिखाई दिये।
वहीं सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में निगमायुक्त हर्ष सिंह ने जनसुनवाई में आई शिकायतों का त्वरित निरकारण किये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि आमजन को बिजली पानी सडक़ सहित बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना निगम की प्राथमिकता है। उन्होने अपने अधिनस्तों को निर्देश देते हुये कहा कि शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
इधर सिटी सेंटर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई करते हुये एसपी राजेश सिंह चंदेल ने अपने अधिनस्त पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुये कहा कि आमजन को त्वरित न्याय मिले ऐसी प्रक्रिया लागू हो साथ ही उन्होंने कहा कि देशभक्ति जनसेवा हमारी प्राथमिकता में है। जनसुनवाई में आई शिकायतों का तत्काल समय सीमा में निराकरण किया जाये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









