विश्व दिव्यांग दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

Dec 05 2023

ग्वालियर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ग्वालियर द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई ट्रेनिंग सेंटर फार डिसेबिलिटी (दिव्यांग स्टेडियम) ग्वालियर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के दिव्यांग बालक बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं, सामथ्र्य प्रदर्शन एवं    सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया गया। 
  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक दीपक पांडेय स्थिति कार्यक्रम की अध्यक्षता आम्र्स रेसलिंग के चौंपियन मनीष कुमार ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी हरिओम गौतम, एपीसी श्रीमती कृष्णा अग्रवाल, सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थी।
कार्यक्रम में जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के 650 दिव्यांग बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें साधारण दौड़ 100 मीटर, व्हील चेअर रेस, मानसिक रुप से अविकसित नि:शक्त हेतु साधारण दौड़,वॅाची, मटका फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा संचालित स्नेह स्पेशल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते। 
50 मीटर की दौड (6 से 11 वर्ष बालिका) में संस्था की भक्ति गोस्वानी ने प्रथम स्थान, गौरी बाथम द्वितीय स्थान तथा मायरा दण्डौतिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालकों की दौड़ में अमन खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  50 मीटर की दौड (12 से 18 वर्ष बालिका) में संस्था की वर्षा दीक्षित ने प्रथम स्थान, आरती गंगवानी द्वितीय स्थान तथा रोशनी योगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
वहीं बालकों की दौड़ में वैभव शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉची प्रतियोगिता में विशाखा पचौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद संस्था के बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी। अतिथियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गये।
कार्यक्रम में गिरीश तिवारी, रामदास माहौर, प्रीति मिश्रा, उर्मिला कुशवाह, प्रियंका शर्मा, सविता सक्सैना, रजनी माहौर, निकिता पिप्पल की विशेष भूमिका रही।