प्रद्युम्न, नारायण, एंदल, जैन और प्रियंका को मिलेगा मंत्रिमंडल में स्थान
Dec 05 2023
ग्वालियर। भाजपा और कांग्रेस के सभी जीते और हारे हुए प्रत्याशी बीती रात ही भोपाल के लिए रवाना हो गये। एक ओर कांग्रेस के सभी 230 प्रत्याशियों को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चुनावी विजय और पराजय का फीड बैक लेने के लिए बुलाया है। तो दूसरी ओर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को मंगलवार को भोपाल में हो रही बैठक के लिए इसलिये बुलाया गया है कि अब पार्टी हाईकमान के द्वारा प्रदेश के नए मुयमंत्री के नाम का ऐलान किया जाना है। इसी के साथ प्रदेश की काबीना में अपने आप को शामिल कराये जाने के लिए भी भाजपा के निर्वाचित विद्यायकों ने भी लाबिंग शुरु कर दी है।
सबसे अहम बात तो यह होगी कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया अपने समर्थक कितने विद्यायकों को प्रदेश की नई बनने जा रही काबीना में शामिल करा पाते है। ग्वालियर जिले से सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न ङ्क्षसह तोमर का मंत्री बनाया जाना तय मामना जा रहा है। साथ ही पांच बार के विद्यायक नारायण सिंह कुशवाह का नाम भी काबीना में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है। वहीं मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रुप में जीत हासिल करने वाले एंदल सिंह कंसाना का नाम भी काबीना में शामिल किए जाने वाले लोगों में शुमार है।
अंचल की चाचौडा सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह के भाई कई बार के सांसद और विधायक रहे लक्ष्मण ङ्क्षसह को पराजित करने वाली भाजपा की महिला नेत्री प्रियंका मीणा को पारितोषिक रुप में मंत्रिमण्डल में स्थान मिलता दिखाई दे रहा है।
शिवपुरी जिले से भाजपा विधायक देवेन्द्र जैन को तो भिण्ड जिले विधायक नरेन्द्र ङ्क्षसह कुशवाह और मेहगांव से विधायक राकेश शुक्ला में से किसी एक को काबीना में स्थान मिलना तय माना जा रहा है। अंचल की 34 सीटों में से 18 सीटों पर भाजपा को और 16 सीटें कांग्रेस को प्राप्त हुई है।
प्रदेश की पहली काबीना में प्रद्युम्न का नाम ङ्क्षसधिया खेमें से है। जबकि नारायण ङ्क्षसह कुशवाह को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की राह नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर के समर्थक मंत्री रहे ग्वालियर ग्रामीण से प्रत्याशी भारत ङ्क्षसह कुशवाह की पराजय ने आसान कर दी है। शिवपुरी सीट से देवेन्द्र जैन पत्ते वाले को कांग्रेस के दिग्गज प्रत्याशी कई बार के विधायक रहे केपी सिंह कक्का जू को पराजित करने का पारितोषिक मिल सकता है। बहरहाल भिण्ड से किसे मौका मिल सकता है। दोनों नामों कुशवाह और शुक्ला के बीच कशमकश है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









